शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर
// डिप्लोमा संस्थानों में छ.ग.शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली छात्रवृत्ति संबंधी आवश्यक विवरण //
| क्र. | छात्रवृत्ति का नाम | आवश्यक अर्हतायें | जमा किये जाने दस्तावेज |
| 1. |
पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति (SC/ST/OBC) |
1. छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। 2. विद्यार्थी का आधार नम्बर होना अनिवार्य है। 3. विद्यार्थी का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। 4. एस.सी./एस.टी. छात्रों के पालक की आय रू. 250000/- से अधिक नहीं होनी चाहिये। 5. ओ.बी.सी. छात्रों के पालक की आय रू. 100000/- से अधिक नहीं होनी चाहिये। |
1. 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति। 2. मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 3. स्थाई जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 4. आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति। 5. प्रवेश शुल्क की रसीद की छायाप्रति। 6. बैंक पासबुक की छायाप्रति। 7. आधार कार्ड की छायाप्रति। 8. 570/-प्रतिमाह (छात्रावासी) 300/- प्रतिमाह (गैर छात्रावासी) (एस.सी. एवं एस.टी.) 9. ओ.बी.सी. - (100 प्रतिमाह गैर छात्रावासी (छात्र),110 प्रतिमाह गैर छात्रावासी (छात्रा),125 प्रतिमाह छात्रावासी(छात्र), 135 प्रतिमाह छात्रावासी (छात्रा) |
| 2. | बी.पी.एल. छात्रवृत्ति (सामान्य वर्ग) | 1. छ.ग. राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। 2. सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के पास बी.पी.एल. कार्ड होना आवश्यक है। 3. छात्र-छात्राओं का नाम बी.पी.एल. कार्ड में अंकित होना चाहिये । 4. छात्र-छात्रायें पिछले सभी परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिये। |
1. 10वीं/12वीं की अंकसूची की छायाप्रति। 2. निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 3. स्थाई जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 4. पी.पी.टी. स्कोर कार्ड की छायाप्रति। 5. बी.पी.एल. कार्ड की छायाप्रति। 6. बैंक पासबुक की छायाप्रति। 7. नवीनीकरण हेतु पूर्व में उत्तीर्ण की गई परीक्षा की अंकसूची की छायाप्रति। 8. संचालनालय द्वारा पी.पी.टी. आबंटन कापी की छायाप्रति। 9. रू. 500/- प्रतिमाह (अधिकतम 10 माह) |
| 3. | योग्यता सह साधन छात्रवृत्ति | 1. 10वीं/12वीं की परीक्षा छ.ग. राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्था से न्युनतम 45 प्रति. अंक होना चाहिये। 2. लैटरल एंट्री के तहत वित्तीय वर्ष अर्थात तृतीय सेमेस्टर में प्रवेशित छात्र के लिये आई.टी.आई./12वीं की व्यवसायिक प्रमाण पत्र धारी छात्र-छात्राओं को अर्हकारी परीक्षा में न्युनतम 45 प्रति. अंक होना चाहिये। 3. छात्र के पालक/अभिभावक की वार्षिक आय रू. 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिये। |
1.10वीं/12वीं की अंकसूची की छायाप्रति। 2. स्थाई जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 3. मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 4. पी.पी.टी. स्कोर कार्ड एवं आबंटन की छायाप्रति। 5. आई.टी.आई./12वीं की अंकसूची की छायाप्रति। 6. वर्तमान वित्तीय वर्ष की आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति। |
| 4. | योग्यता छात्रवृत्ति | 1. 10वीं/12वीं की परीक्षा छ.ग. राज्य स्थित किसी मान्यता प्राप्त संस्था से न्युनतम 60 प्रति. अंक होना चाहिये। 2. इस छात्रवृत्ति हेतु आय का कोई बंधन नहीं है। 3. लैटरल एंट्री के तहत द्धितीय वर्ष अर्थात तृतीय सेमेस्टर में प्रवेशित छात्र के लिये आई.टी.आई./12वीं की व्यवसायिक प्रमाण पत्र धारी छात्र-छात्राओं को अर्हकारी परीक्षा में न्युनतम 60 प्रति. अंक होना चाहिये। |
1. 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति। 2. स्थाई जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 3. मूल निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति। 4. पी.पी.टी. स्कोर कार्ड एवं आबंटन की छायाप्रति। 5. आई.टी.आई./12वीं की अंकसूची की छायाप्रति। लैटरल एंट्री के लिये। |